Advertisement
सोनेलाल पटेल पर उमड़ा सपा भाजपा का प्रेम, जयंती पर जुटेंगे दिग्गज

वहीं अपना दल कमेरावादी के राष्ट्रीय महासचिव पंकज सिंह ने बताया कि डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर उनकी पार्टी की ओर से दो कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। एक राजधानी लखनऊ में जिसकी अध्यक्षता सपा मुखिया अखिलेश यादव करेंगे। यहां पर जातिवार जनगणना पर संगोष्ठी होगी जिसमें सपा के वरिष्ठ नेता उदयवीर भी मौजूद रहेंगे। दूसरा कार्यक्रम पीलीभीत में होगा जिसकी तेजी से तैयारी हो रही है।
वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक रतनमणि लाल कहते हैं कि सोनेलाल पटेल का चार-पांच जिलों में प्रभाव रहा है। इनकी विरासत संभाल रही बेटियां भी कुछ सीटें जीतने की ताकत रखती है। इन दोनों को अलग-अलग दल साधने का प्रयास कर रहे है। भाजपा चाहती है कि उसे पटेल का पूरा समर्थन मिल जाए। सपा भी इसी ताक में है। सोनेलाल की जयंती को लेकर भाजपा और सपा अपना अपना कार्यक्रम कर रहे हैं। बनारस, चंदौली, मिर्जापुर, प्रतापगढ़ में इनका प्रभाव भी है। छोटे-छोटे दलों की कुछ सीटें जीतने की ताकत बड़े दलों के लिए बहुत मायने रखती है।
अपना दल के संस्थापक डाॅ. सोनेलाल पटेल के निधन के बाद उनकी बेटियों तथा पत्नी कृष्णा पटेल की भी राजनीतिक महत्वाकांक्षा चरम पर है। बेटी अनुप्रिया पटेल पर उपेक्षा का आरोप लगाकर कृष्णा पटेल ने अलग पार्टी बना ली, जबकि अनुप्रिया पटेल ने अपना दल सोनेलाल का गठन किया है। अब सोनेलाल पटेल की राजनीतिक विरासत के लिए उनकी दोनों पुत्रियों के बीच सियासी जंग जारी है। केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) की अध्यक्ष हैं तो सिराथू सीट से सपा विधायक उनकी बड़ी बहन पल्लवी पटेल अपना दल (कमेरावादी) की वरिष्ठ नेता हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


