सपा के खिलाफ बीजेपी ने किया परिवर्तन यात्रा का ऐलान
khaskhabar.com: शनिवार, 08 अक्टूबर 2016 10:18 AM (IST)
भारतीय जनता पार्टी 2016.2017 को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनायेगी। विधान सभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने चार सदस्यीय टीम का गठन किया है। पार्टी की ओर से गठित चार सदस्यीय टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर और दिनेश शर्माए प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य और राज्य महासचिव सुनील कुमार बंसल शामिल को शामिल किया गया है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले अपना सर्वे का काम लगभग ख़त्म कर लिया है। मगर मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर संशय अभी भी कायम है। बता दें कि यूपी का विधानसभा चुनाव केंद्र के चुनाव से कम नहीं होता है।