Sound poll was launched in four markets-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चार मंडियों में चुनावी आहट हुई शुरू

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 6:53 PM (IST)
चार मंडियों में चुनावी आहट हुई शुरू
झुंझुनूं। कृषि उपज मंडियों मेें चुनावी आहट शुरू हो गई है। हालांकि अभी तय नहीं है कि चुनाव कब होंगे। लेकिन जल्द ही होने वाले चुनावों के लिए कृषक वार्डों का निर्धारण शुक्रवार को लॉटरियां द्वारा कर दिया गया। मुख्यालय के अलावा चिड़ावा, सूरजगढ़ और नवलगढ़ की मंडियों के चुनावों के छह-छह वार्डों का आरक्षण लॉटरी के द्वारा किया गया। जिला मुख्यालय पर मंडी परिसर में निकाली गई लॉटरी प्रक्रिया में एसडीएम अलका विश्नोई, झुंझुनूं प्रधान सुशीला सिगड़ा, अलसीसर प्रधान गिरधारीलाल खीचड़ तथा मंडी अध्यक्ष पूनम ने हिस्सा लिया। वहीं सूरजगढ़ मंडी के लिए लॉटरी एसडीएम दिनेशचंद्र भार्गव ने, नवलगढ़ में एसडीएम भागीरथ शाख तथा चिड़ावा में एसडीएम राजीव आचार्य की मौजूदगी में वार्डों का आरक्षण तय किया गया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement