sophisticated new dairy plant in January-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डेयरी में अत्याधुनिक नए प्लांट का शिलान्यास जनवरी में

khaskhabar.com: शनिवार, 17 दिसम्बर 2016 11:40 PM (IST)
डेयरी में अत्याधुनिक नए प्लांट का शिलान्यास जनवरी में
अजमेर। डेयरी के परिसर में बनने वाले अत्याधुनिक नए प्लांट का शिलान्यास अगले माह जनवरी में होगा। इस प्लांट के लिए केन्द्र सरकार के एनसीडीसी ने 252 करोड़ रूपए की योजना की स्वीकृति प्रदान कर दी है। शनिवार को अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी ने बताया कि एनसीडीसी ने जो 252 करोड़ रूपए की योजना मंजूर की है, उसमें से 164 करोड़ 23 लाख रूपए का ऋण है तथा 50 करोड़ 52 लाख रूपए अनुदान मिलेगा। अजमेर डेयरी भी अपने 15 प्रतिषत शेयर के तौर पर 37 करोड़ 90 लाख का योगदान देगी। चौधरी ने बताया कि वे पिछले कई वर्षो से इस योजना को मंजूर करवाने के प्रयास किए जा रहे थे। लेकिन हाल ही में अजमेर से राज्यसभा के सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव के अथक प्रयासों के बाद केन्द्र सरकार के एनसीडीसी ने नए प्लांट की योजना को मंजूरी प्रदान कर दी। अब उनका प्रयास है कि अगले माह जनवरी में प्लांट का शिलान्यास करवा दिया जाए। इसके लिए केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे और अजमेर के सांसद तथा किसान आयोग के अध्यक्ष सांवरलाल जाट आदि से सम्पर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वे पिछले 30 बरसों में अजमेर जिले में डेयरी के क्षेत्र में सक्रिय है। नए ऑटोमाईजड प्लांट का जो सपना संजोया था वह अब पूरा होने जा रहा है। चौधरी ने बताया कि नए प्लांट का निर्माण पूरी पारदर्शिता और आधुनिक सोच के साथ करवाने के लिए नेशनल डेयरी डवलपमेंट बोर्ड के माध्यम से टर्नकी आधार पर करवाया जाएगा। प्लांट के निर्माण की सम्पूर्ण राशि बोर्ड के विशेषज्ञों की राय पर खर्च होगी। चालू रहेगा वर्तमान प्लांट भी
चौधरी ने बताया कि नए प्लांट के शुरू होने के बाद वर्तमान प्लांट को भी चालू रखा जाएगा। पुराने प्लांट के माध्यम से अतिरिक्त उत्पादन किया जाएगा।
[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement