Son attacked father with scissors-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेटे ने पिता पर किए कैंची से ताबड़तोड़ वार

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 जून 2023 7:34 PM (IST)
बेटे ने पिता पर किए कैंची से ताबड़तोड़ वार
- लहूलुहान पिता को कराया भर्ती, आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार उदयपुर। शहर के घंटाघर क्षेत्र में गुरुवार को एक बेटे ने मामूली कहासुनी के दौरान अपने पिता पर कैंची से हमला कर दिया। घटना में लहूलुहान पिता को पड़ोसियों ने एमबी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना को घंटाघर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना मालदास स्ट्रीट की है। जहां सतीश जैन नामक युवक ने अपने पिता मदनलाल जैन पर कैंची से उनके सीने तथा गर्दन पर कई वार किए। लहूलुहान पिता की चीख—पुकार सुनने पर पड़ोसी दौड़कर आए उन्होंने मदनलाल को बचाया और बेटे सतीश जैन को दबोच लिया। घायल मदनलाल को तुरंत एमबी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। चिकित्सकों के मुताबिक मदनलाल की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, सूचना पर मौके पर पहुंची घंटाघर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे सतीश जैन को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कामकाज को लेकर पिता बेटे सतीश से नाराज थे तथा उसे काम करने के लिए कह रहे थे। इस बात पर पिता—पुत्र के बीच कहासुनी हो गई और सतीश ने उसके हाथ लगी कैंची से पिता पर कई वार किए। पुलिस सतीश को थाने लेकर आई है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में उसके घायल पिता मदनलाल के बयान लेने हैं लेकिन फिलहाल वह ऐसी हालत में नहीं हैं कि बयान दे पाएं। पुलिस उनके स्वस्थ होने के इंतजार में हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement