Advertisement
AIIMS स्टाफ से मारपीट मामले में सोमनाथ भारती को 2 साल की कैद

बहरहाल, भारती को जमानत दे दी गई, ताकि वह मामले में दोषी ठहराए जाने और जेल की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट के समक्ष अपील दायर कर सकें।
मजिस्ट्रेट ने कहा कि मुख्य गवाहों ने विशेष रूप से कहा है कि आरोपी भारती भीड़ का नेतृत्व कर रहे थे, जिसने जेसीबी मशीन के साथ-साथ मैन्युअल तरीके से एम्स की एक चारदीवारी के घेरे को गिरा दिया था।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, 9 सितंबर, 2016 को भारती ने लगभग 300 अन्य लोगों के साथ, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एक जेसीबी से एक चारदीवारी के घेरे को गिरा दिया था।
अदालत ने सबूतों के अभाव में भारती के सहयोगियों और सह-अभियुक्तों - जगत सैनी, दिलीप झा, संदीप सोनू और राकेश पांडे को बरी कर दिया। यह मामला एम्स के मुख्य सुरक्षा अधिकारी आर.एस. रावत की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था।
भारती ने अदालत के समक्ष कहा था कि उन्हें पुलिस अधिकारियों और अन्य गवाहों द्वारा झूठे तरीके से फंसाया गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


