Solutions of problem of nursing workers will be done: Saraf-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नर्सिंगकर्मियों की समस्याओं का संवदेशीलता से होगा समाधान : सराफ

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 मई 2017 5:52 PM (IST)
नर्सिंगकर्मियों की समस्याओं का संवदेशीलता से होगा समाधान : सराफ
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने कहा है कि नर्सिंगकर्मी स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के नर्सिंगकर्मियों की विभिन्न समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान किया जाएगा। सराफ ने मंगलवार को नर्सिंगकर्मियों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत के अध्यक्ष राजेन्द्र राणा से कहा कि नर्सिंगकर्मी सेवा का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं एवं वार्ता कर नर्सिंगकर्मियों की समस्याओं का यथासंभव समाधान किया जाएगा। उन्होंने 17 मई को प्रस्तावित सामूहिक अवकाश को स्थगित करने पर संतोष जताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement