Soldier killed in a road accident earlier-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सड़क हादसे में पूर्व सैनिक की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016 8:32 PM (IST)
सड़क हादसे में पूर्व सैनिक की मौत
मोहाली। मंगलवार सुबह एनएच 21 पर गिलको वैली खरड़ के पास हुए सड़क हादसे में एक पूर्व सैनिक की मौत हो गई। मृतक हरजीत सिंह 60 गांव मदनहेड़ी के निवासी और आर्मी से बतौर हवलदार सेवामुक्त थे। मृतक का बेटा रविंदर सिंह रवि मोहाली ट्रक युनियन का पूर्व महांसचिव और अपने गांव का सरपंच है। पुलिस ने यह केस सिटी पुलिस स्टेशन खरड़ में 198 नंबर एफआईआर के तहत हादसे के चश्मदीद गांव रडियाला के पलविंदर सिंह के बयान पर दर्ज किया है जो कि मृतक का रिश्तेदार है। रवि ने बताया कि यह हादसा आज सुबह 10 बजे के करीब हुआ। पिता बाइक पर मुंडी खरड़ रोड से होते हुए गांव की तरफ आ रहे थे। उनके पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने पहले उनको पीछे से ही जोरदार टक्कर मारी और फिर ट्रक का अगला पहिया पिता के सिर के ऊपर से गुजर गया। जिस कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ट्रक मोहाली डीटीओ कार्यलय से पंजीकृत है और ट्रक मालिक निवासी कजहेड़ी चंडीगढ़ •ाी रवि का जानकार है। ट्रक को हिमाचल प्रदेश निवासी चालक चला रहा था। शव के पोस्ट मार्टम के बाद आज हरजीत सिंह का अंतिम संस्कार गांव में कर दिया गया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement