Society filed a case of murder, demand action-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समाज ने हत्या का मुकदमा दर्ज करा ,कार्यवाही की मांग

khaskhabar.com: बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 7:08 PM (IST)
समाज ने हत्या का मुकदमा दर्ज करा ,कार्यवाही की मांग
अजमेर। अराई ग्राम पंचायत के ग्राम सेवक गोपाल सिंह की मौत को हत्या करार देते हुए परिवार और राजपूत समाज के लोगों के मामला दर्ज कराया है । मंगलवार को जिले की अराई पंचायत समिति के प्रधान के कमरे में डिडवाड़ा किशनगढ़ निवासी अराई ग्राम सेवक गोपाल सिंह का शव संदिग्ध अवस्था में खिडक़ी पर लटका मिला था । जिसको लेकर बुधवार को परिवार और समाज के लोगों ने अराई थाने पहुंचे और हत्या का मामला दर्ज करने की शिकायत दी । मृतक गोपाल सिंह के बड़े भाई श्योपाल सिंह ने बताया कि भाई से मिलने कई बार अज्ञात लोग आते रहते थे और पट्टे बनाने के लिए जोर डालते । गोपाल मंगलवार को भी कई फाइल लेकर निकले थे लेकिन शव के पास कोई फाइल भी नहीं मिली । पिछले दो वर्ष से तीन पंचायतों का भार झेल रहा था अराई,कालानाडा व सिरोंज पंचायत का जिम्मा भी गोपाल के पास ही था । जिससे उसका काम पूरा नहीं हो पाता जिसके लिए उसको नोटिस दिए जाते जिसकी शिकायत उसने कई बार की लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई ।बताया जा रहा है कि गोपाल को ढेड़ माह से वेतन भी नहीं मिला । इसी बात को लेकर परिजन और समाज के लोग अजमेर के एसपी से मुलाकात कर हत्या का मुकदमा दर्ज करवा कर कार्यवाही की मांग की है।

[@ 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement