नूहं। जिले के टुण्डलाका गांव में बनने वाले सी सीआरपीएफ कैंप को लेकर राजनेता से लेकर समाजसेवी लामबंद होने लगे है। मेवात का हर राजनेता टुण्डलाका गांव में पहुंचकर गांव के लोगों के साथ सहानुभूति दिखा कर अपना फर्ज पूरा कर रहा है। शनिवार को समाजसेवियों ने भी टुण्डलाका गांव में निर्माणधीन सी आ पी एफ कैंप का विरोध करने के लिए नूंह विश्राम ग्रह बैंठक बुलाई। बैठक में फैसला लिया गया कि रविवार को टुण्डलाका गांव में मेवात के सभी राजनेताओं से सम्पर्क कर ग्रामीणों के साथ मिल कर बैठक की जाएगी। जिसमें आगे रण्नीति तय कर सीआरपीएफ कैंप के बहाने उजाड़े गए 80 परिवारों को बसाने व उचित मुआवजे की सरकार से मांग की जाएगी।