Social media star died in accident.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सोशल मीडिया स्टार की एक्सीडेंट में मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 नवम्बर 2022 12:14 PM (IST)
सोशल मीडिया स्टार की एक्सीडेंट में मौत
ग्रेटर नोएडा । सोशल मीडिया स्टार की एक्सीडेंट में मौत हो गई और उसके दो अन्य साथी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बना चुके रावड़ी भाटी उर्फ रोहित भाटी की सोमवार तड़के सड़क हादसे में मौत हो गई। ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र के चुहड़पुर अंडरपास के करीब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। मूल रूप से बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी रोहित भाटी सोशल मीडिया पर रावडी भाटी के नाम से मशहूर था। रावड़ी फिलहाल ग्रेटर नोएडा के चाई सेक्टर स्थित निंबस सोसाइटी में रहता था। सोमवार तड़के 3:15 बजे रावडी अपने साथी दनकौर के अट्टा निवासी मनोज और आतिश को घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान उसकी तेज रफ्तार कार चुहड़पुर अंडरपास के करीब अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। रोहित भाटी के इंस्टाग्राम पर 9 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। प्रशंसकों ने उसके नाम से कई अकाउंट बना रखे हैं। यूट्यूब पर भी उसकी कई एक्टिंग डायलॉग और गाने आदि के वीडियो हैं। उसकी मौत के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए गए। आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement