Social engineering is difficult to win the election without-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सोशल इंजीनिरिंग के बिना मुश्किल है चुनाव जीतना

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 फ़रवरी 2017 5:34 PM (IST)
सोशल इंजीनिरिंग 
के बिना मुश्किल है चुनाव जीतना
नरेंद्र शर्मा अमृतसर। पंजाब विधान सभा चुनाव समाप्त हो चुके हैं । मतदाता अपना फतवा दे चुका है । मगर उसका फतवा क्या है इसे जानने के लिए एक महीने से भी ज्यादा समय तक इंतज़ार करना पड़ेगा । इंतज़ार के इन क्षणों में आइए देखे की समानता का राग अलापने वाले राजनितिक दलों की वास्विकता क्या है। 33 प्रतिशत से भी अधिक दलितों वाले राज्य में इन दलों ने चुनाव जितने के लिए क्या सोशल इंजीनियरिंग अपनायी है। पंजाब में 22 प्रतिशत ओबीसी,32 प्रतिशत के लगभग एससी ,41 प्रतिशत सामान्य वर्ग और 5.05 अन्य वर्ग के लोग हैं ! यदि मोटे तौर पर देखा जाये तो 38.5 प्रतिशत हिन्दू, 58 प्रतिशत सिख,1.9 मुस्लिम,1.3 प्रतिशत ईसाई व् 0.6 प्रतिशत अन्य बर्ग के लोग शामिल हैं । लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों ने आबादी के इन समीकरणों के हिसाब से ही सीटों का बंटवारा किया है । कांग्रेस ने इस चुनाव में 62 सिखों 24 दलितों और 31 हिन्दू व् अन्य को पार्टी टिकट दिया है । आम आदमी पार्टी ने भी सोशल इंजीनिरिंग को ध्यान में रखते हुए 64 सिखों 31 दलितों और 21 हिन्दू व् अन्य को मैदान में उतारा है जबकि अकाली दल- भाजपा गठबंधन ने इस चुनाव में 64 सिखों को 27 हिन्दू और 26 दलितों को पार्टी टिकट दिया है । अकाली दल ने 1997 के बाद सोशल इंजीनिरिंग को अपनाया है । उसका भाजपा के साथ गठजोड़ भी इसी सोशल इंजीनिरिंग का परिणाम है । आम आदमी पार्टी ने दलितों को सबसे अधिक 31 ,कांग्रेस ने 24 और अकाली दल -भाजपा ने 26 सीटें दी हैं । सभी पार्टियों ने समाजिक समीकरणों का बहुत ध्यान रखा है। जिस विधान सभा क्षेत्र में जिस समुदाय के मतदाताओं की अधिकता है ,वहां उसी समुदाय के प्रत्याक्षी को टिकट दिया गया है ! बेशक पंजाब में दलित समुदाय की संख्या काफी अधिक है और यह सरकार बनाने के समीकरणों को प्रभावित करने की क्षमता रखता है परन्तु इसे राजनीतिक चेतना कहिये या पार्टियों की रणनीति का परिणाम। यहां का दलित हमेशा पार्टियों में सन्तुलन बना कर चलता है । मगर सरकार बनाने में उसका विशेष योगदान रहता है !1992 के चुनाव में कांग्रेस ने 20 दलित सीटें जीत कर सरकार बनाई थी ! १९९७ में अकाली २३ सीटें जीत कर वह सत्ता में आये थे मगर 2002 में कांग्रेस ने ने 14 दलित सीटों पर जीत प्राप्त की थी और वह सत्ता में आयी थी 2007 में अकाली-भाजपा गठबंधन ने 20 दलित सीटों पर कब्जा कर लिया था और वह सत्ता में आये थे ! 2012 में भी अकाली -भाजपा गठबंधन 24 दलित सीटों पर कब्जा करके सत्ता में आ गया था । अगर देखा जाये तो दलित सीटें सत्ता तक पहुंचने में काफी सहायक रही हैं । इस चुनाव में भी पार्टियों ने किसानों के बाद दलितों को रिझाने के लिए अपने मेनिफेस्टो बहुत कुछ रखा है। आम आदमी पार्टी ने तो डिप्टी सीएम का पद तक किसी दलित को देने की घोषणा तक कर रखी है।

[@ आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement