झुंझुनूं। बुहाना थानान्तर्गत भूरीवास गांव के समीप बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 48 अन्य घायल हो गए। हादसा केवल और केवल लापरवाही और रफ्तार के चलते हुआ। जानकारी के मुताबिक सतनाली से बुहाना के लिए एक निजी बस आ रही थी। सुबह रूट पर चलने वाली तीन बसों के नहीं आने से चौथी बस आई तो उसमें सवारियों का भारी लोड था। ऐसे में बस के ऊपर नीचे करीब 100 से अधिक सवारियां थी। इसी दौरान जब भूरीवास के पास बस पहुंची तो पीछे से रोडवेज आती दिखाई दी। रोडवेज आगे जाकर और सवारियां ना ले लें। इसलिए निजी बस के चालक ने गति से बस को चलाया तो वह अनियंत्रित हो गई और तीन पलटी खा गई। जिससे चार जनों की मौत हो गई और 48 के करीब लोग घायल हो गए। मृतकों में हनुमानगढ़ जिले के रतनपुरा निवासी 17 वर्षीय कुलदीप, ढाणी भालोठ के 70 वर्षीय भाराराम, कुहाड़वास के 13 वर्षीय प्रीतम तथा भूरीवास के 17 वर्षीय नरेश शामिल है। घायलों को अस्पताल लाया गया। इनमें से गंभीर रूप से घायल करीब 20 जनों को हरियाणा के नारनौल, झुंझुनूं के चिड़ावा तथा झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर रैफर किया गया। घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जाम लगाया। जिसे समझाइश के बाद खुलवाया गया।
यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था! यह भी पढ़े :गंगा से गांव के तालाब तक आया मगरमच्छ, लोगों में दहशत, SEE 20 PIC