Smuggler arrested during blockade-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नाकाबंदी में धरा गया स्मैक तस्कर

khaskhabar.com: सोमवार, 24 जून 2019 6:05 PM (IST)
नाकाबंदी में धरा गया स्मैक तस्कर
जयपुर। गलतागेट थाना पुलिस ने रविवार को नाकाबंदी में बाइक सवार स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। डीसीपी (नोर्थ) मनोज चौधरी ने बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी में आरोपित हशीद नागौरी (22) निवासी रहीम नगर खोह नागोरियान को गिरफ्तार किया है। देर शाम गलतागेट थाना पुलिस ने नाकाबंदी में बाइक सवार संदिग्ध को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास स्मैक मिली। पुलिस ने आरोपित हशीद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15.25 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने स्मैक तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े बदमाशों के बारे में पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement