khaskhabar.com: गुरुवार, 16 मार्च 2017 7:59 PM (IST)
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ की उपस्थिति में गुरूवार को शाम को विधानसभा में हुई वार्ता के बाद सवाई मान सिंह चिकित्सा महाविद्यालय से संबंधित विभिन्न चिकित्सालयों के सभी संवर्गों के ठेकाकर्मियों ने अपना कार्य बहिष्कार समाप्त कर कार्य पर लौटने का निर्णय लिया है। सवाईमान सिंह चिकित्सा महाविद्यालय से संबंधित विभिन्न चिकित्सालयों के सभी संवर्गों के ठेकाकर्मियों के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री के सकारात्मक रवैये की सराहना की एवं तत्काल कार्य पर लौटने की सहमति व्यक्त की। इन प्रतिनिधियों ने अपरान्ह चिकित्सा शिक्षा सचिव रोली सिंह से वार्ता की एवं उनकी विभिन्न मांगों पर चिकित्सा षिक्षा सचिव के सकारात्मक रवैये के बाद विधानसभा में चिकित्सा मंत्री की उपस्थिति में कार्य पर लौटने का निर्णय लिया गया।
सवाईमान सिंह चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डा. यू.एस. अग्रवाल एवं अधीक्षक एसएमएस डा. मान प्रकाश शर्मा ने बताया कि ठेकाकर्मिकों के साथ हुई वार्ता में मेडिकल काॅलेज में विद्यमान स्थाई रिक्त पदोें को यथाषीघ्र भरने की कार्यवाही प्रारम्भ करने पर सहमति हुई। ठेकाकर्मियों को न्यूनतम मानदेय को बढाने के लिए भी कार्रवाई प्रारम्भ की जायेगी। वर्तमान में इन्हें न्यूनतम पारिश्रमिक से 25 प्रतिशत अधिक परिश्रमिक दिया जा रहा है। अब इन्हें न्यूनतम पारिश्रमिक से 50 प्रतिशत अधिक देनेे के लिए कार्रवाई प्रारम्भ की जा रही है।