Smog blankets Noida-Greater Noida, AQI in red zone-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में छाई स्मॉग की चादर, रेड जोन में AQI

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 नवम्बर 2023 11:24 AM (IST)
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में छाई स्मॉग की चादर, रेड जोन में AQI
नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गुरूवार सुबह से ही स्मॉग की एक चादर ने पूरे वातावरण को ढक रखा है। जिसके चलते सुबह से ही लोगों को आंखों में जलन और खांसी की समस्या काफी बढ़ गई है। बाहर निकलने वाले लोगों के लिए खुद को बचाना एक बड़ा चैलेंज बन चुका है। एक्यूआई कि अगर बात करें तो वो भी खतरे के निशान से ऊपर है, यानी कि रेड जोन में।
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण का स्तर रेड जोन में है, जिसमें नॉलेज पार्क 3 इलाके में एक्यूआई 369 और नॉलेज पार्क 5 इलाके में एक्यूआई 324 दर्ज किया गया है।
वहीं अगर पूरे ग्रेटर नोएडा की बात करें तो एक्यूआई 346 दर्ज किया गया है। नोएडा में कुछ इलाके हैं जहां अभी भी एक्यूआई रेड जोन में नहीं पहुंचा है, वहां माना ये जा रहा है कि जल्द ही आंकड़े 400 के पार होंगे।
नोएडा के सेक्टर 93 में दुकान पर काम करने वाले रूपेश कुमार का कहना है कि वह जब अपने घर से बाहर निकला तो उसकी आंखों में जलन शुरू हो गई और आंखों से पानी आने लगा। साथ ही लगातार खांसी आने की समस्या भी उसने बताई।
दूसरी तरफ, स्मॉग की चादर की वजह से बाहर निकालने वालों को और भी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें सबसे ज्यादा तकलीफ बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है।
प्रदूषण कंट्रोल विभाग और अथॉरिटी की टीमों के लगातार काम करने के बावजूद भी बढ़ते एक्यूआई को रोक पाना काफी मुश्किल हो रहा है। जगह-जगह सड़कों पर उड़ रही धूल और जलाए जा रहे कूड़े और मलबे की वजह से वातावरण खराब है। यह तभी साफ हो सकता है जब तेज हवा चले या बारिश हो, जिसके आसार फिलहाल अभी दिखाई नहीं दे रहे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement