Small party spoil the game big parties-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छोटे दल बिगाड़ेंगे बड़ी पार्टियों का खेल

khaskhabar.com: सोमवार, 02 जनवरी 2017 3:53 PM (IST)
छोटे दल बिगाड़ेंगे
बड़ी पार्टियों
का खेल
नरेंद्र शर्मा अमृतसर । चुनावी मौसम आरम्भ हो चुका है। कुकरमुतों की तरह नए-नए राजनीतिक दल अस्तित्व में आ रहें हैं। कोई अपनी पार्टी से नाराज होकर नयी पार्टी बना रहा है तो कोई पिछले पांच वर्ष से ठन्डे बस्ते में पड़े मौसमी पार्टी के लैटरहेड को झाड़-पोंछ कर चमक रहा है। बैसे तो इन चुनावो में मुख्य रूप से तीन ही पार्टियां चुनावी मैदान में आएगी। इस बार ऐसे बहुत से घटक और दल हैं जो इन मुख्य पार्टियों के वोट समीकरणों को प्रभावित करेंगे। इनमें से कुछ तो इतने प्रभावशाली हैं की बह मुख्य पार्टियों के प्रत्याशियों की हार-जीत तय करने में भी मुख्य भूमिका निभाएंगे। इनमें शिरोमणि अकाली दल 1920,अपना पंजाब पार्टी, बसपा, कम्युनिस्ट और टीएमसी का नाम उल्लेखनीय है। इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पहली बार चुनाव लड़ रही है। इससे पहले पिछले लोकसभा चुनाव में उसकी कारगुजारी काफी प्रभावशाली रही थी, उससे प्रभावित होकर ही पार्टी ने विधान सभा चुनाव में उतरने का मन बनाया है। आम आदमी पार्टी की पंजाब में पहले बहुत सम्भावनाएं थी।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement