स्टार्टअप, स्टेंडअप, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया इनको इन
योजना को लागू करने के लिये विटामिन एम हेतु देश के प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी ने मुद्रा बैंक योजना लागू की है। एक करोड नये उद्यमियों के
लिये मुद्रा योजना के तहत लोन सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि
छोटे उद्यमियों को अपने उत्पाद बेचने के लिये एक मार्केटिंग प्लेटफार्म
की आवश्यकता है। उन्होंने राजस्थान में सीपेट की आवश्यकता को देखते हुए
जयपुर में 15 एकड भूमि राजस्थान सरकार से मांगी है, जिससे 10 हजार
लोगो को वहां प्रशिक्षित कर रोजगार प्रदान किया जा सके। इसके साथ ही सिरोही जिले
में एक प्लास्टिक पार्क की योजना है जिसके लिये भी 100 एकड जमीन की आवश्यकता है उससे भी 20 हजार
लोगो को रोजगार मिलेगा एवं 82 करोड रुपये की लागत से सिंगल सूपर फॉस्फेट संयंत्र
जयपुर में स्थापित होगा।