अजमेर। राजस्थान डीजी होम गार्ड नवदीप सिंह रविवार को अपनी पत्नी और पूर्व विधायक परम नवदीप सिंह के साथ अजमेर पहुंचे। जहां उन्होंने सपरिवार अजमेर ख्वाजा मोइनुदीन चिश्ती की दरगाह में हाजरी दी और मजार ए शरीफ पर अकीदत के फूल पेश कर चादर चढ़ाई। उन्होंने ख्वाजा की मजार पर माथा टेक कर परिवार और प्रदेश की खुशहाली की दुआ मांगी। दरगाह जियारत के बाद उन्होंने नोटबंदी को लेकर देश के प्रधानमंत्री पर हल्ला बोला और कहा कि देश में नोटबंदी से ग्रामीण तबके को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूरा देश कतार में खड़ा है। इस फैसले ने हमारे देश को पीछे धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि सर्वे से कुछ नहीं होगा। उन्होंने अब प्रदेश में चुनाव कराए जाने पर मोदी की हार निश्चित बताई।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर