Sister who struggle for brother will be election candidate for bjp Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Punjab election- संघर्ष करने वाली बहिन होगी BJP की उम्मीदवार!

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 12:17 PM (IST)
Punjab election- संघर्ष करने वाली बहिन होगी BJP की उम्मीदवार!
गलती से बॉर्डर पार कर पाकिस्तान चले गए भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को वहां कैद कर लिया गया और बाद में पाकिस्तान की अदालत ने आतंक फैलाने व जासूसी के आरोपों में दोषी पाया था। सरबजीत के परिवार ने जब उसे बचाने की तमाम उम्मीदें खो दी थीं, तब भी दलजीत कौर घर नहीं बैठी और मदद के लिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री तक का दरवाजा खटखटाया। यह अलग बात है कि सरबजीत जिंदा नहीं लौट पाया। क्रिकेटर व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के भाजपा छोडऩे के बाद अमृतसर जिले में कमजोर पड़ी पार्टी को दलजीत कौर के जरिये कोई मजबूती मिल पायेगी, यह आने वाला समय बताएगा। अपने संघर्ष के बलबूते नाम कमा चुकीं दलबीर कौर को अकाली दल ने शामिल तो किया, लेकिन उन्हें पार्टी में वो सम्मान नहीं मिला, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। कांग्रेस में भी ऐसा ही हुआ। अब भाजपा का दामन थाम चुकी दलबीर कौर को पार्टी आने वाले विधानसभा चुनावों में किस्मत आजमाने का मौका देगी या नहीं, यह अभी भविष्य के गर्भ में है।

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement