singh says if congress goverment comes, power rate will be half-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिंह का वादा, सरकार आई तो बिजली के दाम आधे

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अक्टूबर 2016 4:07 PM (IST)
सिंह का वादा, सरकार आई तो बिजली के दाम आधे
जालंधर। कैप्टन ने शनिवार को जालंधर में पूर्व सैनिकों की रैली को संबोधित करते हुए कैप्टर अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष लगभग सवा लाख लोग सेवा निवृत हो रहे हैं लेकिन सरकार नई भर्तीयां नहीं कर रही। उन्होने कहा कि बेरोजगारी खत्म करने के लिए उद्योगों का लगाना बहुत जरूरी है। सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के उद्योगों को तो सात रूपय साठ पैसे प्रति यूनिट बिजली दे रही है जबकि राज्य में लगने वाले बाहरी उद्योगों को तीन रुपए साठ पैसे प्रति यूनिट बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों के युवकों को रोजगार उपलव्ध करवाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में उद्योग लगाए जाने चाहिए । उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी उद्योगों को बिजली के रेट कम कर मौजूदा रेट का आधा कर दिया जाएगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement