Singh arrived at the rate of mother-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमरसिंह पहुंचे माता के दर पर

khaskhabar.com: सोमवार, 03 अक्टूबर 2016 11:44 PM (IST)
अमरसिंह पहुंचे माता के दर पर
उदयपुर। शक्ति पर्व शारदीय नवरात्रि में मेवाड़ की आराध्य देवी बायण माता के चरणों में शीश नावाने समाजवादी पार्टी के महासचिव अमरसिंह अपनी दो दिवसीय यात्रा पर सोमवार को उदयपुर पहुंचे। डबोक एयरपोर्ट से सीधे वो होटल गए। जहां रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार सुबह वह जिले के सराड़ा तहसील के थाणा गावं स्थित थाणा रावला में विराजित माँ बायण की आरधना करेंगे। अमरसिंह यहां आयोजित दो दिवसीय विशेष अनुष्ठान में रहेंगे। रात्रि विश्राम उदयपुर में करने के बाद बुधवार को पुन: शांति यज्ञ में शामिल होकर शाम को दिल्ली प्रस्थान करेंगे। यह अनुष्ठान प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य मनोहर सिंह कृष्णावत के सानिध्य में आयोजित होगा जिसमें देश भर के 21 विशेष पंडित भाग लेंगे। अनुष्ठान के बारे में जानकारी देते हुए तनवीर सिंह कृष्णावत ने बताया कि बायण माता प्रमुख शक्तिपीठों में एक है। यहां शारदीय और चैत्री नवरात्री में नो दिवसीय विशेष अनुष्ठान आयोजित होते है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement