Silver medalist Jayawanti meets CM-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रजत पदक विजेता जयवंती ने की मुख्यमंत्री से भेंट

khaskhabar.com: बुधवार, 24 मई 2017 10:38 AM (IST)
रजत पदक विजेता जयवंती ने की मुख्यमंत्री से भेंट
शिमला। कुम्कीवॉन कप भारतीय अन्तरराष्ट्रीय तायक्वांडों प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता कुमारी जयवंती ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात की और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लिया। इंडिया दोजंग स्पोर्टस आर्गेजाइनेशन द्वारा आयोजित इस स्पर्धा में जयवंती ने 67 वर्ग के तहत रजत पदक जीता है। इस प्रतियोगिता का आयोजन नई दिल्ली में 16 से 18 मई, 2017 के बीच किया गया, जिसमें नौ देशों के लगभग 1500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने उनके प्रयासों की सराहना की और पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्हें यह देखकर अच्छा लगता है कि प्रदेश की लड़कियां विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेने के अतिरिक्त शैक्षणिक क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। कुमारी जयवंती वर्तमान में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बतौर कांस्टेबल तैनात है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement