khaskhabar.com: रविवार, 13 जनवरी 2019 9:02 PM (IST)
साहब सिंह ने वाहो वाहो गोबिंद सिंह आपे गुरु चेला,
खालसा मेरो रूप है खास, इन्हीं की कृपा से सजे हम हैं शबद पेश किए। संगत ने
नगर कीर्तन का स्वागत बोले सोनिहाल सत अकाल के जयकारे लगाकर किया। सुखमनी
सभा सोसाइटी के प्रधान खजान सिंह व मंजी साहिब सुखमनी सभा सोसाइटी के
प्रधान जोगा सिंह की अगुवाई में श्रद्धालु शबद कीर्तन कर रहे थे। नगर
कीर्तन डोगरा गेट, चंदाना गेट, शहीद भगत सिंह चौक, कबूतर चौक, न्यू करनाल
रोड व पेहवा चौक से होते हुए गुरु तेग बहादुर चौक पर पहुंचा। इससे पूर्व
सुबह गुरुद्वारा में साहब सिंह व जत्थे ने शबद कीर्तन किया।
साहब
सिंह ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी व उनके पिता गुरु तेग बहादुर जी ने
हिदू धर्म की रक्षा के लिए सर्वंश कुर्बान कर दिया। गुरु गोबिंद सिंह जी
मुगल शासकों द्वारा हिंदूओं और जनता पर किए जा रहे अत्याचारों का डटकर
विरोध किया। गुरु जी ने खालसा पंथ की स्थापना की। उन्होंने कहा कि आज के
बाद वे खालसा में वास करेंगे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरजीत
सिंह एडवोकेट ने प्रकाशोत्सव और लोहड़ी पर्व पर सिख संगत को बधाई दी और
गुरु जी के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मनिंद्र
सिंह एडवोकेट, कुलदीप सिंह, गुरनाम सिंह गोराया समेत सैंकड़ों श्रद्धालु
मौजूद रहे।