Sikh community pulled out of town-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिख संगत ने शहर में निकाला भव्य नगर कीर्तन

khaskhabar.com: रविवार, 13 जनवरी 2019 9:02 PM (IST)
सिख संगत ने शहर में निकाला भव्य नगर कीर्तन
कैथल। खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव जिलेभर में श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया गया। गुरुद्वारा नीम साहिब में तीन दिन से रखे अखंडपाठ साहिब का भोग पाया गया और शबद कीर्तन हुआ। सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में माथा टेका। सिख संगत की ओर से शहर में भव्य नगर कीर्तन भी निकाला गया। नगर कीर्तन की अगुवाई परंपरागत वेशभूषा में सजे पंज प्यारों ने की। नगर कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब जी को भव्य पालकी में सजाया गया था। आगे आगे चल रहे बैडबाजे वाले गुरबाणी की धुनों से सब को मुत्रमुग्ध कर रहे थे। उनके पीछे महिलाएं झाडू से सफाई करती हुई चल रही थी। गुरुद्वारा नीम साहिब के मुख्य ग्रंथी साहब सिंह शबद कीर्तन कर संगत को निहाल कर रहे थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement