Sikar: AVVNL Junior Engineer Sandeep Dwivedi Arrested for Accepting a Bribe of ₹2,500-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीकर : एवीवीएनएल के कनिष्ठ अभियंता संदीप द्विवेदी 2500 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 12 नवम्बर 2025 2:51 PM (IST)
सीकर : एवीवीएनएल के कनिष्ठ अभियंता संदीप द्विवेदी 2500 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार
सीकर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) सीकर इकाई ने अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) , बस्सी (तहसील श्रीमाधोपुर, जिला सीकर) में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता संदीप द्विवेदी को ₹2500 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी मुख्यालय, जयपुर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में अभियंता संदीप द्विवेदी को उस समय पकड़ा गया जब वह प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर मीटर जारी करने की एवज में ₹2500 की रिश्वत परिवादी से ले रहा था। एसीबी के अनुसार, अभियंता ने 11 नवम्बर 2025 को परिवादी से रिश्वत की मांग की थी और 12 नवम्बर को निर्धारित स्थान पर रकम लेते हुए टीम ने उसे दबोच लिया।
यह कार्रवाई एसीबी जयपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस (प्रथम) राजेश सिंह के सुपरविजन में तथा एसीबी सीकर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी के बाद एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement