राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाने के लिए कराए हस्ताक्षर
khaskhabar.com: बुधवार, 16 नवम्बर 2016 11:18 AM (IST)
बीकानेर। मुक्ति संस्था बीकानेर के तत्वावधान में राजस्थानी भाषा मान्यता संकल्प यात्रा के अंतर्गत नयाकुआ, कोतवाली के समीप हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कवि-कथाकार राजाराम स्वर्णकार के नेतृत्व में राजस्थानी भाषा मान्यता संकल्प यात्रा के तहत सैकड़ों लोगों ने संकल्प लेकर हस्ताक्षर किए। स्वर्णकार ने बताया कि संकल्प लेकर हस्ताक्षर करने वालों में युवा, किशोर, बुजुर्ग, महिलाओं के अतिरिक्त व्यापारियों के साथ मजदूर वर्ग भी शामिल हुआ। मुक्ति के सचिव कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में लोगों ने उत्साह के साथ हस्ताक्षर किए, साथ ही अपने साथियों को भी प्रेरित कर हस्ताक्षर कराए। जोशी ने बताया कि मान्यता संकल्प यात्रा के दौरान पद्मभूषण, प्रख्यात अर्थशास्त्री प्रो.विजयशंकर व्यास ने भी हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षर अभियान से पूर्व क्षेत्र के लोगों को राजस्थानी मान्यता से होने वाले फायदों को समझाते हुए कवि-आलोचक डॉ.नीरज दइया ने कहा कि राजस्थानी भाषा को व्यापार की भाषा बनाने की पहल करनी चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित स्टील बरतन व्यापारी जितेन्द्र खत्री एवं स्वर्ण व्यवसायी राधाकिशन भजूड़ ने अपने व्यापार का काम राजस्थानी में प्रारम्भ करने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़े :नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया,
देखिए तस्वीरें...यह भी पढ़े :खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत