Shreeji festival and wedding celebration shadow Collection-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लॉयन्स सेवा सप्ताह उत्सर्ग प्रांरभ

khaskhabar.com: रविवार, 02 अक्टूबर 2016 9:48 PM (IST)
लॉयन्स सेवा सप्ताह उत्सर्ग प्रांरभ
जयपुर । दी इंटरनेशनल एसोसियेशन ऑफ लॉयंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 323 ई-1 के तत्वावधान में लॉयन्स सेवा सप्ताह उत्सर्ग रविवार से शुरू हुआ। क्लब 10 अक्टूबर तक रोजाना समाजोपयोगी कार्य करेगा। सेवा सप्ताह के चेयरपर्सन एमजेएफ लॉयन रमेश मंत्री व सचिव लॉयन नीरज पाबूलाल ने बताया कि सेवा सप्ताह का शुभारंभ एम आई रोड स्थित लक्ष्मी कॉम्पलेक्स पर डस्टबिन लोकार्पण व वितरण से हुआ। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि महापौर निर्मल नाहटा ने कार्यक्रम का शुुरूआत करते हुए आमजन को डस्टबिन का वितरण किया व क्लब के इस कार्य की सराहना की। सेवा सप्ताह के चेयरपर्सन एमजेएफ लॉयन रमेश मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोछी के स्वच्छ भारत अभियान की कडी में क्लब समूचे शहर में करीब एक हजार के आसपास डस्टबिन का वितरण करेगा। सेवा सप्ताह के तहत सोमवार को सुबह 11बजे सी स्कीम स्थित महावीर स्कूल में शहर के शिक्षण संस्थानों में यातायात सुरक्षा जागरूकता व शिक्षा अभियान का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement