Show Threats of robbery looted gold-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लूट का भय दिखाकर लूट लिया सोना

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2016 11:55 AM (IST)
लूट का भय दिखाकर लूट लिया सोना
गाज़ियाबाद। नोटबंदी के बाद से आपका सोना टारगेट पर है। आपको याद भी होगा की सरकार ने नोटबंदी के बाद सोने की सीमा भी तय करने की बात कही थी। ऐसे में ठग अब सोने को लेकर हर तरह का डर पैदा कर रहे हैं। ऐसे ही डर दिखाकर हुई एक लूट एनसीआर में सी सी टी वी में कैद हुई है। गाज़ियाबाद में पुलिस की वर्दी जैसी दिखें वाली वर्दी पहनकर आये कुछ लुटेरो में एक महिला को डर दिखाकर सम्मोहित किया और लाख रूपए की ज्वैलरी लूट ली। मामला साहिबाबाद का है। यहाँ पर एलआर कॉलेज और आर्यन पब्लिक स्कूल के बीच वाली गली में एक बुजुर्ग महिला अपने नौकर के साथ मंदिर से घर जा रही थी। महिला का नाम अनीता जैन है। रास्ते में उन्हें दो तीन लड़के मिलते हैं। इनमें से एक ने पुलिस जैसी वर्दी पहनी है। वो अनीता जैन से कहता है की ज्वेलरी पहनना खतरनाक है। इन दिनों सोने पर आफत है। अभी अभी गली में एक क़त्ल हुआ है और एस पी साहब सामने खड़े है जो कह रहे है की इस महिला ने ज्वेलरी क्यों पहनी है। [@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement