Shot dead a thief come to steal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चोरी करने आए चोर की गोली लगने से मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 जनवरी 2017 10:47 PM (IST)
चोरी करने आए चोर की गोली लगने से मौत
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी के बाहर बनी नई प्रोफेसर काॅलोनी में बुधवार रात चोरी की वारदात को अंजाम देने आए एक चोर की गोली लगने से मौत हो गई। स्थानीय निवासी गुरजंट सिंह ने बताया कि उनके घर देर रात करीब ढाई बजे चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए चोर घुस आए थे। शक होने पर उन्होंने पड़ोसी को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पड़ोसी ने अपने लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर किया। लेकिन इस पर चोर ने उल्टा उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद बचाव में पड़ोसी ने चोर पर गोली चला दी और चोर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसपीडी हरविंदर सिंह विर्क ने मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मृतक के साथ आए तीन अन्य चोरों की तलाश में जुटी हैै।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement