Shock absorption in the assembly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधानसभा में शोकाभिव्यक्ति

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 जनवरी 2019 4:05 PM (IST)
विधानसभा में शोकाभिव्यक्ति
जयपुर। विधानसभा में गुरुवार को राज्य के पूर्व राज्यपाल एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना, आन्ध्रप्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक कुंजीलाल मीणा एवं रामकुमार मीणा, राज्य विधानसभा के पूर्व सदस्य जगन्नाथ वर्मा, रमाकांत शर्मा, घासीलाल चौपड़ा, रणजीत सिंह राठौड़ तथा मुकुटबिहारी लाल गोयल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों की आत्मा की शांति और उनके शोकसंतप्त परिजनों को उनका बिछोह सहन करने के लिए शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने शोक प्रस्ताव रखते हुए दिवंगतों द्वारा राजनीतिक, सामाजिक, साहित्यिक एवं अन्य क्षेत्रों में दी गई सेवाओं की सराहना की। उन्होंने राजस्थान के पूर्व राज्यपाल मदनलाल खुराना को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि खुराना नवीं, दसवीं, बारहवीं तथा तेरहवीं लोकसभा के सदस्य रहे तथा अपने लोकसभा कार्यकाल के दौरान वे सामान्य प्रयोजनों संबंधी समिति, कार्य सलाहकार समिति, संसदीय वेतन संबंधी समिति तथा ग्रामीण विकास संबंधी समिति के सदस्य भी रहे। वे 14 जनवरी 2004 से 1 नवम्बर 2004 तक राजस्थान के राज्यपाल रहे। खुराना वर्ष 1993 से 1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री भी रहे। सामाजिक कार्याें एवं साहित्य में रुचि रखने वाले खुराना अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों में विभिन्न पदों पर रहे तथा उनकी लघु कहानियां कई पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई। उनका निधन 27 अक्टूबर 2018 को हो गया। विधानसभा अध्यक्ष ने आन्ध्रप्रदेश के पूर्व राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीर्घ संसदीय अनुभव रखने वाले तिवारी लगभग ढाई दशक तक उत्तरप्रदेश विधानसभा तथा तीन बार उत्तरप्रदेश विधानपरिषद् के सदस्य रहे है। वह चार बार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। तिवारी पहली उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य तथा 2002 से 2007 तक उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री रहे। तिवारी वर्ष 2007 से 2009 तक आन्ध्रप्रदेश के राज्यपाल रहे। तीन बार लोकसभा तथा दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे तिवारी केन्द्र सरकार में उद्योग, आयोजना, वित्त तथा विदेश मामलात मंत्रालयों के मंत्री तथा योजना आयोग के उपाध्यक्ष भी रहे। तिवारी का 18 अक्टूबर 2018 को निधन हो गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement