Shobayatra organized at festival-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महोत्सव के दौरान शोभयात्रा निकाली गई

khaskhabar.com: शनिवार, 10 दिसम्बर 2016 1:50 PM (IST)
महोत्सव के दौरान शोभयात्रा निकाली गई
पंचकुला। पंचकुला सैक्टर दो स्थित श्री राम मंदिर से अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया । शुभारंभ पंचकुला के विधायक व राज्यमंत्री (मुख्य संचेतक) ज्ञानचंद गुप्ता, कालका की विधायक लतिका शर्मा तथा उपायुक्त डॉ0 गरिमा मित्तल ने किया। विशाल शोभायात्रा में श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां प्रदर्शित की गई और करीब एक किलोमीटर लंबी शोभायात्रा में मौजूद झांकियां तथा स्पेशल बैंड आकर्षण का केंद्र रहे, जिसे शहरवासियों ने काफी पसंद किया। यह यात्रा बैंड-बाजों के साथ शहर के साथ सेक्टर-दो व चार, सेक्टर-11, 10, 9 स्थित शिव मंदिर, सैक्टर 8 व गीता चौंक से होते हुए पंचकुला के सैक्टर एक स्थित राजकीय महाविद्यालय में संपन्न हुई।
शोभायात्रा में महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढाआ की झांकी में दर्शाया गया नारी का करो सम्मान-तभी बनेगा देश महान, न्यू इंडिया सीनियर सैकंडरी स्कूल सैक्टर 15, स्मार्ट स्कूल, हंसराज पब्लिक स्कूल तथा श्री सनातन धर्म केन्द्रीय परिषद द्वारा झांकी के माध्यम से गीता का संदेश जन-जन तक पहुंंचाने के लिए सुंदर झांकी प्रदर्शित की गई।
नोटबंदी को ऐसे रखा गया था सीक्रेट

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement