मुंबई। शिवसेना 50 साल की हो गई। रविवार को पार्टी ने मुंबई में इसका जश्न
भी मनाया लेकिन उसने इस जश्न में पुरानी सहयोगी बीजेपी को न्योता नहीं
दिया। गोरेगांव के मैदान में अपनी रैली में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने
कैराना और कश्मीर के बहाने फिर बीजेपी को कोसा और कहा, मुझे नहीं पता
गठबंधन का क्या होगा।
उद्धव ठाकरे ने भाजपा की ओर संकेत में कहा,आप क्या कर रहे हैं, आप केंद्र
और कश्मीर में सत्ता में हैं। लोगों को क्यों पलायन करना पड रहा है। हम
बीजेपी की आलोचना नहीं कर रहे, बल्कि तथ्य बता रहे हैं। लगता है लोग राम
मंदिर के बारे में भूल गए हैं।