केंद्र और महाराष्ट्र दोनों जगहों पर शिवसेना सत्ता में भागीदार है, लेकिन
महंगाई से लेकर पडोसी के मुद्दे पर उद्धव ने तोहमत सहयोगी पर लगाया। उद्धव
ने कहा, देश बदल रहा है, लेकिन हालात नहीं। चीन की घुसपैठ, पाकिस्तान के
साथ झडप, कुछ बंद नहीं हुआ। महंगाई भी जस की तस है।
उद्धव ने गठबंधन पर
सवालिया निशान लगाते हुए कहा, हमें चुनावों की तैयारी करनी पडेगी, हम
गठबंधन तोडना नहीं चाहते, लेकिन वो गठबंधन हमारे आत्मसम्मान की कीमत पर
नहीं होगा। जानकार कहते हैं,संकेत यही हैं कि दोनों पार्टियां बीएमसी चुनाव
में अलग-अलग जोर आजमाइश करेंगी।