shivsena attacks PM modi in saamna-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिवसेना बोली,BJP ने PM मोदी को भगवान बनाया,भक्त संकट में डालेंगे

khaskhabar.com:
शिवसेना बोली,BJP ने PM मोदी को भगवान बनाया,भक्त संकट में डालेंगे
मुंबई। अपनी सहयोगी बीजेपी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान बताने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की आलोचना की और चेतावनी दी कि भक्तगण ही नेताओं को संकट में डालेंगे। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें भारत के लिए भगवान का वरदान बताया था। मंत्रिमंडल के एक और नेता राधा मोहन सिंह ने भी मोदी की प्रशंसा करते हुए ऎसी ही बात कही थी। इस पर व्यंगात्मक लहजे में शिवसेना ने पूछा कि क्या भारत के प्रधान न्यायाधीश टीएस ठाकुर ने रविवार को बढते मामलों की संख्या देखते हुए न्यायाधीशों की संख्या बढाने की जो भावनात्मक अपील की उसे क्या मोदी सरकार की उपलब्धि मानी जाए। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा,बीजेपी के वरिष्ठ नेता बयान जारी कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान के अवतार हैं, चूंकि उन्हें भगवान बना दिया गया है तो उनके नाम से मंदिर भी बनेगा और उनके नाम से त्योहार भी मनेगा। अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनाया जा सकता, लेकिन इस नए भगवान के नाम से श्लोक पढे जाएंगे।
सामना ने कहा कि बीजेपी को याद रखना चाहिए कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने विज्ञापनों पर काफी धन खर्च किया था, लेकिन 1975-77 के चुनाव के बाद सत्ता से बाहर हो गईं। पार्टी ने कहा,भक्त ही नेताओं और भगवानों को संकट में डालते हैं। यह महाभारत से लेकर दिल्ली में वर्तमान राजनीतिक स्थिति तक हो रहा है। सामना ने कहा, भारत के प्रधान न्यायाधीश प्रधानमंत्री के सामने भावुक हो गए (न्यायाधीशों की संख्या बढाने की अपील करते हुए)। क्या इसे मोदी नीत सरकार की उपलब्धि मानी जानी चाहिए।
देश का 33 फीसदी हिस्सा सूखे से प्रभावित है और मराठवाडा (महाराष्ट्र में) तथा बुंदेलखंड (मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में फैला पिछडा इलाका) निर्जन हो गया है,कब्रगाह की तरह प्रतीत होता है। सरकार की योजनाएं वहां दो वषों में भी नहीं पहुंच पाई है। इसे पूर्ववर्ती सरकार की विफलता नहीं बताया जा सकता। शिवसेना के मुखपत्र ने सवाल किया,चुनाव से पहले काला धन वापस लाने, महंगाई कम करने, भ्रष्टाचार को खत्म करने के वादों का क्या हुआ। हम कैसे कह सकते हैं कि ये मोदी सरकार की उपलब्धियां हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement