Shivraj Chouhan to embark on five day China visit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री शिवराज कल से चीन के दौरे पर

khaskhabar.com:
मुख्यमंत्री शिवराज कल से चीन के दौरे पर
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के विशेष निमंत्रण पर 18 जून को भोपाल से पांच दिन की चीन यात्रा के लिए रवाना होंगे। उद्योगपतियों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी उनके साथ जाएगा। शिवराज चीन के प्रमुख व्यापारिक समूहों और कंपनी प्रमुखों से मुलाकात करेंगे और उन्हें मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। जनसंपर्क विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, शिवराज के साथ जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि शामिल हैं। इनमें ट्राइडेंट समूह के अध्यक्ष राजिंदर गुप्ता, विनीत मित्तल, अभिनव मयंक, वेलस्पन एनर्जी, एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के धीरज सलूजा, नाहर ग्रुप के कमल ओसवाल, एलटी फूड्स के अश्विनी अरोड़ा, वर्धमान के नीरज जैन, हिंदुस्तान पावर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट के रतुल पुरी, उजास ऊर्जा के विकल्प मुंद्रा, इको एन्ट्री लिमिटेड के हरीश भोजवानी, प्रमुख सचिव (उद्योग) मोहम्मद सुलेमान और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एस.के. मिश्रा शामिल हैं।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement