Shivraj Chouhan to embark on five day China visit Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री शिवराज कल से चीन के दौरे पर

khaskhabar.com:
मुख्यमंत्री शिवराज कल से चीन के दौरे पर
शिवराज 18 जून की रात दिल्ली से चीन के गुयांग्जू के लिए रवाना होंगे। वह 19 जून को बीजिंग पहुंचेंगे। चीनी दूतावास के डॉ. बी. गाला भास्कर उनकी अगवानी करेंगे। मुख्यमंत्री बीजिंग में 20 जून को व्यापारिक सेमिनार को संबोधित करेंगे। चीन के चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष झांग यूजिंग उद्घाटन भाषण देंगे। शिवराज उद्योग समूह को मध्यप्रदेश में उद्योग क्षेत्र के हित में उठाए गए कदमों और निवेश के लिए बनाई गई नीतियों के लाभ की जानकारी देंगे। इसी दिन दोपहर के सत्र में मुख्यमंत्री चीनी कंपनियों के प्रमुखों के साथ मुलाकात करेंगे और उन्हें मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। मुख्यमंत्री 21 जून को चीन सरकार की ओर से आयोजित सांस्कृतिक दौरे पर रहेंगे। वह बीजिंग में 22 जून को सीपीसी के झाओ लेजी सदस्य पोलित ब्यूरो, सीपीसी मंत्री संगठन विभाग और बीजिंग के मेयर वांग अनशुन के साथ चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री 23 जून को भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित मध्यप्रदेश में निवेश संबंधी सेमिनार के मौके पर व्यापार समुदाय के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। वह 23 जून को स्वदेश रवाना होने से पहले गुआंग्डोंग के राज्यपाल से भी मुलाकात करेंगे।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement