Shivpal Yadav security scaled down-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल की घटी सुरक्षा, अब जेड की जगह मिलेगी वाई श्रेणी की सिक्योरिटी

khaskhabar.com: सोमवार, 28 नवम्बर 2022 4:01 PM (IST)
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल की घटी सुरक्षा, अब जेड की जगह मिलेगी वाई श्रेणी की सिक्योरिटी
लखनऊ । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जसवंत नगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा को सरकार ने घटा दिया है। उनकी सुरक्षा को जेड से वाई कैटेगिरी की कर दिया है। उत्तर प्रदेश शासन के गृह विभाग ने सुरक्षा निदेशालय की रिपोर्ट पर उनकी सुरक्षा में कमी की है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा घटा दी गई है। अब वह वाई श्रेणी की सुरक्षा में रहेंगे। अभी तक उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी। 25 नवंबर को हुई राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति में यह निर्णय लिया गया। इसका आदेश जारी कर दिया गया है। शिवपाल सिंह यादव इन दिनों मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सपा प्रत्याशी व अपनी बहू डिंपल यादव के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। वह जगह-जगह जनसभाएं कर लोगों से डिंपल को वोट देने की अपील कर रहे हैं। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement