मुंबई। बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने मोदी सरकार के खिलाफ एक बार फिर तीखा हमला किया है। उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने के फैसले में बीजेपी की आलोचना करते हुए कहा है कि जल्दबाजी में शक्ति दिखाने का जिन्होंने प्रयास किया वे खुद चित हो गए।
पार्टी के मुखपत्र सामना में छपे संपादकीय में शिवसेना ने कहा कि उत्तराखंड में जो हुआ उससे बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी को जीत की तुतरी और ढोल बजाने का मौका दिया है। इससे बीजेपी की भद्द पिटी है।