प्रधानमंत्री मोदी को मामले में घेरते हुए शिवसेना ने कहा कि जो कुछ हुआ है
वह प्रधानमंत्री की मर्जी से हुआ होगा, इससे देश की जनता उन्हें दूर से
दंडवत कर रही है। उत्तराखंड में कोर्ट का हस्तक्षेप सत्ताधीशों की गलतियों
की वजह से है।
शिवसेना ने कहा कि उत्तराखंड में हुई गड़बड़ी और राजनीतिक
उठापटक के लिए लोगों ने तुम्हारे (बीजेपी के) हाथ में सत्ता नहीं दी है।
संपादकीय में लिखा गया है- तानाशाह मत बनो। तानाशाह हिटलर का भी गर्व,
अहंकार खत्म हो गया और अंधेरे खंदक में उसे गोली मारनी पड़ी। इसलिए
लोकतंत्र के महत्व को समझो।