Shiv Sena chief Uddhav Thackeray to pray at Ram temple in Ayodhya on Sunday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उद्धव ठाकरे अयोध्या में अपने सांसदों के साथ रविवार को करेंगे रामलला के दर्शन

khaskhabar.com: शनिवार, 15 जून 2019 3:18 PM (IST)
उद्धव ठाकरे अयोध्या में अपने सांसदों के साथ रविवार को करेंगे रामलला के दर्शन
अयोध्या। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे रविवार सुबह 9 बजे अयोध्या आएंगे और 10 बजे अपने सारे सांसदों के साथ रामलला के दर्शन भी करेंगे। शिवसेना प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब नवम्बर में उद्धव ठाकरे रामलला के दर्शन करने आए थे तो उन्होंने लोकसभा चुनाव में जीत के बाद अपने सारे सांसदों के साथ रामलला का दर्शन करने के लिए कहा था। लोकसभा चुनाव की जीत रामलला को समर्पित है। राउत ने बताया कि शिवसेना के सभी सांसद शनिवार शाम को अयोध्या पहुंच जाएंगे जबकि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रविवार सुबह 9 बजे पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement