Advertisement
शिवसेना (यूबीटी) ने अजित पवार को श्रद्धांजलि देने पर गृह मंत्री की आलोचना की, उद्धव ठाकरे के कोविड रिकॉर्ड का किया बचाव

केंद्रीय गृह मंत्रालय पर जानबूझकर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए संपादकीय में इस बात पर जोर दिया गया कि विधायक रोहित पवार और दूसरों के द्वारा घटना के आसपास संदिग्ध हालात की ओर इशारा करने वाले सबूत पेश करने के बावजूद कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई और कोई पारदर्शी जांच शुरू नहीं की गई।
सामना में श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करने वाले गृह मंत्री अमित शाह के सही होने पर भी सवाल उठाया गया और तर्क दिया कि एक जमीनी नेता की विरासत का सम्मान आम किसानों और मजदूरों को करना चाहिए था, न कि उन लोगों को जिन पर उन्हें कमजोर करने का आरोप है।
गृह मंत्री शाह के इस दावे कि 'बदनाम करने से सफलता नहीं मिल सकती' और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कोविड-19 महामारी से निपटने के तरीके पर उनके अप्रत्यक्ष हमले का जवाब देते हुए उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने गृह मंत्री पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।
इसके अलावा, संपादकीय में गृह मंत्री शाह के इस दावे को खारिज कर दिया गया है कि कांग्रेस पार्टी चुनावी हार से 'हताश' है और इसके बजाय कहा कि भाजपा नेतृत्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कथित चुनावी गड़बड़ी के खिलाफ कैंपेन से घबराई हुआ है, जिसे उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों में सत्ताधारी दल की रफ्तार को रोकने का श्रेय दिया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


