shimla news : demonstration of Water guards on Himachal assembly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सूबे के वाटर गार्डों ने किया हिमाचल विधानसभा का घेराव

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 मार्च 2018 5:13 PM (IST)
सूबे के वाटर गार्डों ने किया हिमाचल विधानसभा का घेराव
शिमला। प्रदेश भर के वाटर गार्ड्स ने अपनी मांगों को लेकर हिमाचल विधानसभा का घेराव किया। प्रदेश जल रक्षक संघ के बैनर तले सैकड़ों जलरक्षकों यहां जुटे और विधानसभा का घेराव किया। जलरक्षकों ने उनके लिए स्थायी नीति बनाने की सरकार से मांग की है। प्रदर्शन के बाद संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सूबे के मुखिया जयराम ठाकुर और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह को मांग पत्र सौंपा। जलरक्षकों ने ने आरोप लगाया कि पंचायतों में उनका शोषण हो रहा है। समय पर उन्हें मानदेय नहीं मिलता है। कर्मियों ने बताया कि उन्हें अभी 1750 रुपए मानदेय दिया जा रहा है, जो महंगाई के इस दौर में बहुत कम हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement