Advertisement
शिमला, मनाली में खिली धूप

अनुमान है कि अधिकांश पर्यटन स्थलों पर क्रिसमस के दिन धूप खिली होगी और बर्फबारी नहीं होगी।
शिमला के मौसम कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "राज्य के अधिकांश शहरों में 8-10 दिन धूप निकली रहेगी।"
लेकिन, लोकप्रिय पर्यटन स्थलों जैसे नरकंडा, कसौली, डलहौजी, पालमपुर और चंबा में तापमान काफी कम है।
लेकिन, उत्साही पर्यटकों, खासकर उत्तर भारत के राज्यों से पर्यटकों ने पहले ही पहुंचना शुरू कर दिया है।
शिमला के ऐतिहासिक रिज से पर्वत की चोटियां बर्फ की मोटी चादर में लिपटी नजर आ रही हैं।
लोकप्रिय पर्यटन मनाली में भी आसपास के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने के चलते अच्छी तादाद में पर्यटक पहुंचे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


