news sheena murder indrani had sought bail on health grounds kkn-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंद्राणी ने मांगी बेल,18किलो वजन घटा

khaskhabar.com:
इंद्राणी ने मांगी बेल,18किलो वजन घटा
मुंबई। शीना बोरा हत्याकांड की प्रमुख आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने चिकित्सा के आधार पर विशेष सीबीआई अदालत से जमानत की मांग की। इंद्राणी के वकील ने 17 पृष्ठों की जमानत याचिका में कहा है कि उसकी सेहत लगातार गिर रही है और पिछले महीनों में 18 किलोग्राम वजन घट गया है। इंद्राणी को पिछले वर्ष 25 अगस्त को उसके पूर्व पति संजीव खन्ना और पूर्व ड्राइवर श्यामवर राय के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह पिछले लगभग छह महीनों से पुलिस और न्यायिक हिरासत में है। पिछले वर्ष 19 नवंबर को उसके पति और पूर्व मीडिया मुगल पीटर मुखर्जी को भी इस हत्याकांड के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया था और वह इस समय आर्थर रोड केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में है। खन्ना और राय भी यहीं कैद हैं। इंद्राणी की जमानत याचिका में चार दर्जन चिकित्सा दस्तावेज नत्थी किए हुए हैं।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement