याचिका में कहा गया है कि उसकी सेहत घातक स्थिति में पहुंच गई है और उसके
मस्तिष्क में आक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो सकती है, जिसके कारण उसे कभी भी
मस्तिष्काघात हो सकता है।
याचिका में कहा गया है कि भायखला महिला कारागार से अस्पताल पहुंचने में
लगभग एक घंटे लगते हैं, जहां इंद्राणी फिलहाल कैद है। याचिका में कहा गया
है कि पिछले वर्ष दो अक्टूबर को जब वह जेल में बेहोश होकर गिर प़डी थी, तब
लगभग छह घंटे से अधिक समय बाद इलाज शुरू हो पाया था।
इंद्राणी की बेटी शीना (24) की 24 अप्रैल, 2012 को हत्या कर उसके शव को
जलाकर अवशेष रायगढ़ के पास जंगल में फेंक दिया गया था।