She stand three days in queue, did not have exchnaged notes, hanged Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीन दिन मे भी नोट नहीं बदले तो फांसी खाई

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 4:39 PM (IST)
तीन दिन मे भी नोट नहीं बदले तो फांसी खाई
जानकारी के मुताबिक, रविवार को जब अंसार काम पर गया हुआ था, तब रिजवाना बैंक की लाइन में पैसे बदलवाने गई थी। दो दिन से वह इसी तरह जा रही थी, लेकिन पूरा दिन लाइन में लगने के बाद भी उसके पैसे नहीं बदले गए। रविवार को तीसरे दिन भी उसे पैसे नहीं मिले। देर शाम वह निराश होकर घर लौट आई और उसने कमरे में जाकर पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। परिवार और इलाके की जनता रिजवाना की मौत से काफी दुखी है। लोगों में इस बात का रोष हैं कि सरकार को पहले करेंसी बदलने के पुख्ता इंतेजाम करने चाहिए थे और बाद में यह कदम उठाना था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई को अंजाम देने के बाद रिजवाना का शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने उसकी मौत के लिए सरकार के तुगलकी फरमान को जिम्मेदार ठहराया है। यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement