She stand three days in queue, did not have exchnaged notes, hanged-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीन दिन मे भी नोट नहीं बदले तो फांसी खाई

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 8:49 PM (IST)
तीन दिन मे भी नोट नहीं बदले तो फांसी खाई
नई दिल्ली। मोदी सरकार का नोटबंदी का फैसला कई लोगों के लिए जानलेवा बनता जा रहा है। दिल्ली में नोट बदलवाने के लिए चक्कर काटती रही एक युवती ने आखिर हताश होकर मौत को गले लगा लिया। यह युवती नोट बदलवाने के लिए तीन दिन से लाइन में लग रही थी, पर सफलता नहीं मिली। किसी को भी पेरशानी करने वाली यह वारदात उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना खजूरी खास इलाके में घटित हुई है। यहां श्रीराम कलोनी में रहने वाले अंसार की 24 वर्षीय बहन रिजवाना तीन दिन से नोट बदलवाने के लिए बैंक की लाइन में लग रही थी, लेकिन इसके बावजूद वह नोट नहीं बदला पाई। इससे वह काफी हताश हो गई और उसने घर में ही फांसी लगा कर जान दे दी। मृतका के भाई ने भी उसकी मौत का कारण नोटों पर लगी पाबंदी को ही बताया। उसके भाई ने कहा कि उसकी बहन तीन दिन से लाइन में लग रही थी, लेकिन फिर भी उसे पैसा नहीं मिला। घटना की खबर फैलते ही पीडि़ता के घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement