Sharad Purnima is the form of nectar, learn its importance Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमृत रूपी है शरद पूर्णिमा,जाने इसकी महत्ता, हजार काम छोड़ करें ये काम

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 12:58 PM (IST)
अमृत रूपी है शरद पूर्णिमा,जाने इसकी महत्ता, हजार काम छोड़ करें ये काम
आरोग्य व पुष्टि देनेवाली खीर शरद पूनम ( 15 अक्टूबर 2016 शनिवार ) की रात को आप जितना दूध उतना पानी मिलाकर आग पर रखो और खीर बनाने के लिए उसमें यथायोग्य चावल तथा शक्कर या मिश्री डालो | पानी बाष्पीभूत हो जाय, केवल दूध और चावल बचे, बस खीर बन गयी। जो दूध को जलाकर तथा रात को बादाम, पिस्ता आदि डाल के खीर खाते हैं उनको तो बीमारियाँ का सामना करना पड़ता है | उस खीर को महीन सूती कपड़े, चलनी या जाली से अच्छी तरह ढककर चन्द्रमा की किरणों में पुष्ट होने के लिए रात्रि ९ से १२ बजे तक रख दिया | बाद में जब खीर खायें तो पहले उसे देखते हुए २१ बार ‘ॐ नमो नारायणाय |’ जप कर लें तो वह औषधि बन जायेगी | इससे वर्षभर आपकी रोगप्रतिकारक शक्ति की सुरक्षा व प्रसन्नता बनी रहेगी।
हजार काम छोड़ करें ये काम

शरद पूर्णिमा की रात को हजार काम छोडकर कम-से-कम १५ मिनट चन्द्रमा की किरणों का फायदा लेना, ज्यादा लो तो हरकत नहीं | छत या मैदान में विद्युत् का कुचालक आसन बिछाकर चन्द्रमा को एकटक देखना। अगर मौज पड़े तो आप लेट भी सकते हैं । श्वासोच्छ्वास के साथ भगवन्नाम और शांति को भरते जायें, नि:संकल्प नारायण में विश्रांति पायें।

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement