Shahjahanpur Polices big action: Illegal English liquor worth Rs 50 lakh seized, two interstate smugglers arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025 6:04 PM (IST)
शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
कोटपुतली-बहरोड़। शाहजहांपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 लाख रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर की 684 पेटियां जब्त की हैं। साथ ही शराब की तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे 20 लाख रुपये कीमत के आईसर बंद बॉडी कंटेनर को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने इस दौरान दो अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज अजयपाल लाम्बा और जिला पुलिस अधीक्षक कोटपूतली-बहरोड़ राजन दुष्यंत ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों की पालना करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सैक्टर नीमराना शालिनी राज और वृताधिकारी सचिन शर्मा के सुपरविजन में शाहजहांपुर थानाधिकारी मनोहर लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे 48 पर एक कंटेनर के जरिए अवैध शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदिग्ध कंटेनर (HR 55 AK 1279) को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कंटेनर से पंजाब मार्का की विभिन्न ब्रांड की 684 पेटियां अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गईं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विक्रम सिंह (निवासी अमृतसर, पंजाब) और नवीन उर्फ टोनी (निवासी गुरुग्राम, हरियाणा) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी मनोहर मीना के अलावा एसआई ओमप्रकाश, कांस्टेबल रामसिंह, विजय चालक, हरिओम, ओमप्रकाश, हनुमान, दशरथ कुमार, दिनेश कुमार, देवेंद्र कुमार, कृष्ण और हेड कांस्टेबल राकेश कुमार समेत डीएसटी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस तस्करों के नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement